Friday, March 6, 2026
न्यूज़स्पेशल न्यूज़

गिरिडीह में अंतराष्ट्रीय कलाकारों ने बिखेरा शास्त्रीय संगीत का जादू

गिरिडीह में शास्त्रीय संगीत का भविष्य उज्ज्वल है : मंत्री सुदिव्य कुमार

मंत्री सुदिव्य कुमार का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान करते पंडित शंभुदयाल केडिया, पंडित मनोज केडिया, सुनील केडिया, सुंदरम केडिया एवं अन्य।

सुनील मंथन शर्मा

गिरिडीह : संगीत साधना केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को श्री श्याम सेवा समिति ऑडिटोरियम में आयोजित श्री देवराहा बाबा संगीत समारोह में शास्त्रीय संगीत की बयार बही। श्रोतागण संगीत की सप्तलहरी में घंटों डूबते उतारते रहे। सबसे पहले श्री देवराहा बाबा की तस्वीर पर बाबा के अनन्य भक्त पंडित शंभुदयाल केडिया ने पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। फिर सभी ने बारी-बारी से बाबा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सितार-सरोद वादन की अद्भुत प्रस्तुति से पंडित मोरमुकुट केडिया एवं पंडित मनोज केडिया ने मन मोह लिया। तबला पर वाराणसी के पंडित ललित कुमार ने संगत किया।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार एवं सम्मानित अतिथि मोहन साव थे। मंत्री श्री सोनू का अंतराष्ट्रीय कलाकार पंडित शंभुदयाल केडिया, केडिया बंधु पंडित मोरमुकुट केडिया, पंडित मनोज केडिया ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

दिल्ली के डॉ समित मल्लिक ने राग मियां-मल्हार प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। पखावज पर कोलकाता के तापस दास एवं तानपुरा पर मानस मयंक ने संगत दिया।

मौके पर मंत्री श्री सोनू ने कहा कि गिरिडीह में पंडित शंभुदयाल केडिया का परिवार शास्त्रीय संगीत को समर्पित परिवार है और गिरिडीह में उनके ही कारण शास्त्रीय संगीत का भविष्य उज्ज्वल है। आज जिस तरह से शास्त्रीय संगीत को सुनने के लिए शहर के प्रबुद्ध लोग जमा हुए काबिले-तारीफ है।

वाराणसी के शास्त्रीय गायक भागीरथ जालान ने ‘कोयलिया बोले’ गाकर श्रोताओं को झुमा दिया। बांसुरी पर ऋतिक शुक्ला, हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय और तबला पर पंडित ललित कुमार ने मनमोहन संगत दिया।

इसके पहले प्रायोजक टफकॉन के निदेशक मोहन साव, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, कला संगम के संरक्षक अजय सिन्हा मंटू, सचिव सतीश कुंदन, एएसपी गिरिडीह, उद्योगपति सुरेश जालान, अभिषेक कानोड़िया, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, भाजपा नेता मुकेश जालान, पवन चूड़ीवाला, प्रभा रघुनंदन सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।

सुनील केडिया ने भजन रामरतन धन पायो, गाकर श्रोताओं को झुमाया। तबला संगत रविशंकर सिंह ने दिया।

उसके बाद दिल्ली से आए डॉ समित मल्लिक ने मियां-मल्हार गाकर खूब वाहवाही लूटी। इनके साथ पखावज पर कोलकाता के तापस दास ने संगत किया। वाराणसी के भागीरथ जालान ने शास्त्रीय गायन से सबका मन मोह लिया। तबला पर पंडित ललित कुमार, बांसुरी पर ऋतिक शुक्ला और हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय ने संगत किया।

आयुष सिन्हा ने मनमोहक शास्त्रीय गायन से सबका दिल जीत लिया।
आयुष सिन्हा ने मनमोहक शास्त्रीय गायन से सबका दिल जीत लिया। हारमोनियम पर दयाशंकर सिंह और तबला पर रविशंकर सिंह ने संगत किया।

गिरिडीह के पंडित शंभुदयाल केडिया ने हारमोनियम पर एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झुमा दिया। केडिया बंधु पंडित मोरमुकुट केडिया व पंडित मनोज केडिया ने सितार-सरोद जुगलबंदी का ऐसा समां बांधा कि श्रोता भाव-विभोर हो गए। तबला पर वाराणसी के ललित कुमार ने संगत किया।

रामकुमार सिन्हा ने बांसुरी वादन के राग-दरबारी सुनाया। तबला पर संगत रविशंकर सिंह ने किया।

रामकुमार सिन्हा ने बांसुरी वादन कर राग दरबारी सुनाया। तबला पर संगत रविशंकर सिंह ने किया। सुनील केडिया ने भजन पायो जी मैंने रामरतन धन पायो गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयुष सिन्हा ने शास्त्रीय गायन से सबको भावविभोर कर दिया। मानस मयंक ने वायलिन वादन एवं अनुपम व नमन पाठक गायन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मंच संचालन संगीत साधना केंद्र के अध्यक्ष नीलकमल भरतीया एवं हर्षित केडिया ने किया।

धनबाद के अनुपम पाठक ने भजन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। गिटार पर संगत नमन पाठक और तबला पर संगत रविशंकर सिंह ने दिया।

समारोह में कला संगम के उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा, कांग्रेस नेता सतीश केडिया, लखी गोरीसरिया, श्रवण केडिया, प्रभा रघुनंदन, राकेश मोदी, आरित चंद्रा, दीपक विश्वकर्मा, रामकांत मिश्रा, संजय मिश्रा, अजय शिवानी, अगस्त क्रांति कुमार, युगल किशोर पंडित, बालेश्वर पाठक, आलोक रंजन, विनीत केडिया, श्याम सुंदर केडिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

शहर के प्रबुद्ध गण्यमान्य की उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *