Friday, March 6, 2026
न्यूज़

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : मंत्री सुदिव्य कुमार

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी स्व. नरेंद्र सिन्हा के पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

गिरिडीह : गिरिडीह के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी स्व. नरेंद्र सिन्हा (छोटन) की पुण्यतिथि के मौके पर नरेंद्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में नरेंद्र सिन्हा चिल्ड्रेन पार्क में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में झारखंड के नगर विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित शहर के कई गणमान्य लोग व कांग्रेसी नेता शामिल हुए। सबसे पहले सभी लोगों ने स्व. नरेंद्र सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने स्व. सिन्हा के सामाजिक कार्यों को याद किया एवं उनके किए कार्यों की प्रशंसा की। उसके बाद बारी-बारी से कई लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदान करते लोग।

मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। रक्तदान किसी के जीवन को बचाने का सरल और सहज उपाय है। नरेंद्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से लगाया गया यह शिविर सराहनीय है।
यहां रक्तदान करने वालों में विकास सिन्हा, राकेश राज, दीपक सिन्हा, मो. शमशाद, चांद रशीद, अनीश यादव, मो. रमजान, मो. सोनू, मो. इम्तियाज, बिराज, राजवीर कुमार, ध्रुव कुमार, मो. हुसैन, पप्पू अंसारी, दिव्यांशु सहाय, शहजाद, नाजिश, सूरज, इख्ताख, मो. प्रिंस, मो. सन्नी शामिल थे।
मौके पर कांग्रेस नेता एवं स्व. नरेंद्र सिन्हा के बड़े भाई अजय सिन्हा मंटू, अंजनी सिन्हा, राकेश सिन्हा, सतीश कुंदन, मदनलाल विश्वकर्मा, सुनील मंथन शर्मा, शिवम श्रीवास्तव, सुमित कुमार, आयुष सिन्हा, शुभ सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *