लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने बिरहोर छात्रावास के बच्चों को कराया भोजन
गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने रविवार को अपने ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम के तहत उत्कर्ष बिरहोर छात्रावास, कार्मेल स्कूल गिरिडीह के पास लगभग 35 बच्चों को दोपहर का स्वादिष्ट भोजन कराया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना था। भोजन पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। क्लब के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस सफल आयोजन में क्लब के अध्यक्ष सुमित भूदोलिया, सचिव बिनीत केडिया, कोषाध्यक्ष पुनीत खंडेलवाल सहित धीरज खेतान, सोनल खंडेलवाल, सुरभि खेतान, शशांक अग्रवाल, शुभम केडिया, प्रिया भूदोलिया और हर्षित केडिया जैसे प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन की यह पहल समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

