Friday, March 6, 2026
न्यूज़स्पेशल न्यूज़

कला संगम के सावन महोत्सव में सुगम संगीत की मचेगी धूम

गिरिडीह में शास्त्रीय संगीत के पुरोधा गुरु वीरेंद्र नारायण सिंह की स्मृति में हो रहा है सुगम संगीत समारोह का आयोजन

गिरिडीह : गिरिडीह में शास्त्रीय संगीत के पुरोधा गुरु वीरेंद्र नारायण सिंह की स्मृति में कला संगम की ओर से 3 अगस्त की शाम को अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में आयोजित सुगम संगीत कार्यक्रम में शाम सुरों की महफिल सजेगी। कला संगम के सचिव सतीश कुंदन ने बताया कि संगीत समारोह का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते करेंगे। मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया, सतविन्दर सिंह सलूजा, अजय कुमार सिन्हा, डॉ विकास लाल, श्रेयांस जैन एवं चुन्नूकांत उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार केडिया बंधु का सितार सरोद युगलबंदी मुख्य आकर्षण होगा। संगीत गुरु नयन दीप सिन्हा ठुमरी गायन प्रस्तुत करेंगे।
तबले पर संगत करेंगे मशहूर तबला वादक रविशंकर सिंह। हारमोनियम में संगीत गुरु अरित चंद्रा गजलों का जलवा बिखेरेंगे। संगीत साधक राजीव रंजन, अजय शिवानी सावन की शमां बांधेंगे। बांसुरी की धुन से महफ़िल सजायेंगे राम कुमार सिन्हा। उभरता हुआ युवा कलाकार शाश्वत मंजर्वे अपनी गायकी प्रस्तुत करेंगे। हारमोनियम पर संगत करेंगे गुरु वीरेंद्र नारायण सिंह के सुपुत्र दया शंकर सिंह। गायन की शमा को सजाएंगे दिवानंद प्रसाद। कुछ उभरते हुए कलाकार, बच्चियाँ जो भजन गाकर महफ़िल को भक्ति मय करेंगे।
अध्यक्षता प्रकाश सहाय एवं कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह करेंगे। स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे मदन मंजर्वे, अंजनी सिन्हा, देवेंद्र सिंह, अनिल चंद्रवंशी के साथ अन्य कला संगम के सदस्यगण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *