Friday, March 6, 2026
न्यूज़

अतिवीर का फर्नेस ब्लास्ट होने से मोहनपुर का युवक बुरी तरह झुलसा

गिरिडीह : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित अतिवीर फैक्ट्री में शनिवार की बीती रात फर्नेस ब्लास्ट कर जाने से मोहनपुर निवासी 40 वर्षीय अनिल राणा बुरी तरह झुलस गया। अनिल फर्नेस में क्रेन चलाता है। आनन-फानन में उसे पहले नवजीवन नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां इलाज करने के बाद बोकारो जेनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
बीजीएच में इलाज करा रहे अनिल के बड़े भाई मिथलेश राणा ने फोन पर बताया कि डॉक्टर ने स्थिति नाजुक बताया है। चेहरा से लेकर हाथ भी बुरी तरह झुलसा हुआ है।
इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में लापरवाही की वजह से इस तरह की दुर्घटना होती रहती है। सुरक्षा मानकों के साथ फैक्ट्री मालिक खिलवाड़ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *