कला संगम ने दी राजकुमार सिंह को श्रद्धाजंलि

अधिवक्ता संघ भवन में भी दी गयी श्रद्धाजंलि
गिरिडीह : वरिष्ठ अधिवक्ता सह कला संगम के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह का रविवार की बीती रात दो बजे रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से  कला संगम के पदाधिकारी व सदस्य मर्माहत हैं। सचिव सतीश कुंदन ने बताया कि राजकुमार सिंह न सिर्फ वरिष्ठ अधिवक्ता थे बल्कि कला संगम गिरिडीह के वरिष्ठ रंगकर्मी व कई सत्रों में कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने धर्मवीर भारती द्वारा लिखित नाटक अंधायुग में अभिनय किया और प्रो प्यासा जी द्वारा लिखित निर्देशित नाटक सुल्ताना डाकू,  कफ़न, छोटी बहू, सोहदा सहित 25 नाटकों का मंचन किया।  बचपन से नाटकों के प्रति काफी  शौकिन थे। कला संगम में 30 वर्षों से सक्रिय थे। कला संगम ने आज एक अभिभावक खो दिया। वह एथलेटिक्स कमिटी और रेडक्रॉस सोसायटी में सक्रिय भूमिका अदा करते थे।
आज उनके पार्थिव शरीर पर कला संगम ने फूलमाला समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक व्यक्त किया। संरक्षक राजेन्द्र बगाडिया, संरक्षक अजय सिन्हा, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, उपाध्यक्ष डॉ परिमल सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, राजीव सिन्हा, सचिव सतीश कुन्दन, सहसचिव मदन मंजर्वे, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी,  कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, प्रो. अनुज, संजीव रंजन, नीतीश आनन्द, रविश आनन्द, शुभम, सिद्धांत रंजन,  नरैन्द्र सिंह, विशाल आनन्द, उदय कुमार सिन्हा, शिलधर प्रसाद उनके शवयात्रा में शामिल रहे। शोक व्यक्त करने वालों में नृत्य प्रभारी प्रो. रजनी बडाईक, अरित चन्द्र, राजेश सिन्हा व ऑल इंडिया थियेटर काउंसिल ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *