Friday, March 6, 2026
स्पेशल न्यूज़

नेत्रहीन एवं मूकबधिर विद्यालय में मानव सेवा के साथ गीत-संगीत की धूम

— बच्चों और अतिथियों ने उठाया लजीज भोजन का लुत्फ,  डॉ ज्ञान प्रकाश एवं डॉ आर आर वर्णवाल ने सभी के स्वास्थ्य की जांच की

— लगातार किए जा रहे मानव सेवा के लिए झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ प्रबंधक एवं वर्तमान में स्थाई लोक अदालत के मेंबर अशोक कुमार पूरे परिवार के साथ हुए सम्मानित

सुनील मंथन शर्मा

गिरिडीह : नेत्रहीन एवं मूकबधिर विद्यालय अजीडीह का प्रांगण 8 नवंबर को मानव सेवा के साथ गीत-संगीत से गुलजार रहा। स्वास्थ्य जांच की गई एवं लजीज भोजन का लुत्फ उठाया गया। 150 वर्ष पूरे होने पर बंकिमचंद्र चटर्जी रचित राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन हुआ।झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ प्रबंधक एवं वर्तमान में स्थाई लोक अदालत के मेंबर अशोक कुमार की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित था।

गायत्री परिजन ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत वरिष्ठ प्रबंधक एवं वर्तमान में स्थाई लोक अदालत के मेंबर अशोक कुमार को गायत्री मंत्र चादर ओढ़ाकर किया सम्मानित।

कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा के लगातार किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए अशोक कुमार के साथ पत्नी भारती कुमारी, उनके पुत्र रविश राजा, पुत्रवधु अर्चना कुमारी, पुत्र ऋषभ राज को गायत्री परिवार एवं यूथ 58 ने गायत्री मंत्र से सुसज्जित चादर ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि जीव सेवा ही शिव सेवा है। परमात्मा को पाना है तो मानव सेवा करनी होगी।

गायत्री परिजन ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत वरिष्ठ प्रबंधक एवं वर्तमान में स्थाई लोक अदालत के मेंबर अशोक कुमार के पुत्र रविश राजा एवं पुत्रवधु अर्चना कुमारी को भी गायत्री मंत्र चादर ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में नेत्रहीन और मूकबधिर विद्यालय के लगभग 70 बच्चों सहित लगभग 100 आगंतुक अतिथियों ने लजीज भोजन के साथ संगीत का लुत्फ उठाया। सभी बच्चों के बीच स्कूल बैग, तौलिया, गेंद, बिस्कुट वगैरह का भी वितरण किया गया। नेत्रहीन छात्र विकास कुमार और छात्रा यशोदा कुमारी को गायन के लिए सम्मानित किया गया।

बेहतरीन गायन के लिए दिव्यांग विकास एवं यशोदा को किया गया सम्मानित।

नेत्रहीन विद्यालय के म्यूजिक टीचर नासिर एवं छात्राएं काजल कुमारी, अनिता कुमारी, मधु मरांडी, दुखनी कुमारी आदि ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। गायन में संगत कर रहे थे नेत्रहीन शिक्षक रवि कुमार, सोनू कुमार भारती। नेत्रहीन विद्यालय के प्रिंसिपल प्रशांत कुमार, मूकबधिर विद्यालय के प्रिंसिपल विकास कुमार एवं एकाउंटेंट मनोज कुमार ने सभी का सहयोग किया। साथ ही अजय शिवानी, मुरारी प्रसाद, अनिल चंद्रवंशी आदि ने भी गीत गाकर सबको झुमा दिया। सरदार हरमेंदर सिंह ने कविता पाठ के साथ चुटकुले भी सुनाए।

डॉ ज्ञान प्रकाश एवं डॉ आर आर वर्णवाल ने बच्चों के साथ अतिथियों के भी स्वास्थ्य की जांच की एवं दवाइयां दी।

इसी दौरान स्टॉल लगाकर गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश और डॉ आर आर वर्णवाल ने सभी बच्चे-बच्चियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां दीं।

गीत-संगीत का आनंद बच्चों के साथ अतिथियों ने भी लिया।

मौके पर गायत्री परिवार के महेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ मंडल, विनोद सिंह, अरुण कुमार साह, पुष्पा शक्ति, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोहन बगेड़िया, सुनील मंथन शर्मा, फार्मा एरिया मैनेजर प्रवीण सिन्हा, मुरारी प्रसाद, मनीष मंडल, अशोक वर्मा, सुनील वर्णवाल, प्रदीप वर्णवाल, रविन्द्र कुमार सिंह, सुरेंद्र महासेठ, राजकुमार वर्णवाल, नूतन ठाकुर, संजीव कुमार सिन्हा, लाइक अंसारी सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यहां के बाद स्नेहदीप वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी को भोजन कराया गया एवं गिफ्ट भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *