विधवा की बेटी की शादी के लिए मोहनपुर के ग्रामीणों ने की आर्थिक सहायता
गिरिडीह : सदर प्रखंड के मोहनपुर की विधवा महिला उर्मीला देवी की बेटी के विवाह में एकजुटता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मोहनपुर के ग्रामीणों ने 37500 रुपए की आर्थिक सहायता दी। इसके लिए उर्मिला देवी ने ग्रामीणों का आभार जताया है।
दरअसल, उर्मिला देवी की चार पुत्री है। पति के निधन के बाद अपनी आजीविका चलाने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी दूसरी पुत्री की शादी तय हो चुकी है। मोहनपुर के ग्रामीण सुरेश शर्मा और मधु शर्मा को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गांव के प्रबुद्ध लोगों से उनकी आर्थिक सहायता करने की अपील की। ग्रामीणों ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आर्थिक सहायता करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों की इस कार्य की सब लोग सराहना कर रहे हैं।
सहायता करने वालों में सुरेश शर्मा, मधु शर्मा, संतोष कुमार राणा, सुनील मंथन शर्मा, संजीत शर्मा, दशरथ शर्मा, अशोक शर्मा, राजेश साव, प्रयाग राणा छोटू, मंजीत शर्मा, मुन्ना राणा, सूरज राणा, गौतम राणा, आशीष राणा, राकेश राणा, अक्षय शर्मा, संजय राणा, नरेश राणा टिंकू, योगेन्द्र राणा, चिरंजीवी पंडित, रंजीत यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं।
नोट : बेटी के विवाह में खर्चों का कोई लिमिट नहीं है। इन्हें जितनी भी मदद की जाएगी कम ही होगी। खबर पढ़कर यदि किसी के मन में सहायता की भावना जागृत होती है और आप सहायता करना चाहते हैं तो सुरेश शर्मा 9931339804 और मधु शर्मा 8877060360 के इन नंबरों में फोन करके सहायता कर सकते हैं।
