Friday, March 6, 2026
स्पेशल न्यूज़

किसना की ज्वेलरी खरीदी, लकी ड्रॉ में निकला मारुति सेलेरियो कार

मोहन क्रिएशंस सिल्वर ज्वेलरी जेम्स एंड गिफ्ट्स एक्सक्लूसिव शोरूम की ग्रैंड ओपनिंग इनॉग्रेशन

इनॉग्रेशन प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, उनकी पत्नी त्रिलोचन सिंह ने किया

सुनील मंथन शर्मा

गिरिडीह : गिरिडीह शहर में किसना (kisna- Diamond and Gold jewellery) ने धूम मचा दिया है। इसी धूम में गिरिडीह चिरैयाघाट के रहने वाले और बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड अफसर जय नारायण प्रसाद भी लकी निकले। श्री प्रसाद ने किसना (kisna- Diamond and Gold jewellery) की ज्वेलरी खरीदी थी और 30 नवंबर के लकी ड्रा में उनके नाम मारुति सेलेरियो कार भी निकल आया।

मोहन क्रिएशंस सिल्वर ज्वेलरी जेम्स एंड गिफ्ट्स एक्सक्लूसिव शोरूम की ग्रैंड ओपनिंग इनॉग्रेशन करते डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, त्रिलोचन कौर, मोहन लाल बगेड़िया एवं अन्य अतिथिगण।

मौका था गिरिडीह टॉवर चौक के पास मोहन क्रिएशंस सिल्वर ज्वेलरी जेम्स एंड गिफ्ट्स एक्सक्लूसिव शोरूम की ग्रैंड ओपनिंग इनॉग्रेशन का। इनॉग्रेशन गिरिडीह के प्रसिद्ध उद्योगपति मोंगिया स्टील के चेयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, उनकी पत्नी त्रिलोचन कौर, मोहन क्रिएशंस सिल्वर ज्वेलरी जेम्स एंड गिफ्ट्स के ऑनर मोहन लाल बगेड़िया और राजकुमार लाल वर्णवाल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। साथ में सीए विकास बगेड़िया, अमर बगेड़िया, संजय बगेड़िया, मनीष वर्णवाल, विकास कुमार उर्फ पिंटू भी शामिल थे।

मौके पर डॉ मोंगिया ने कहा, गिरिडीह भी अब बड़ा हो रहा है। यहां भी अब डायमंड की महंगी ज्वेलरी मिलने लगी है। अब लोगों को इसकी खरीदारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। किसना की ज्वेलरी बहुत अच्छी-अच्छी हैं।

कूपन निकालकर विजेता के नाम की घोषणा करते डॉ मोंगिया।

इनॉग्रेशन के बाद एक बंद डब्बे में लगभग ढाई सौ डाले गए कूपन में से डॉ मोंगिया ने चाभी से खोलकर एक कूपन निकाला, जो जय नारायण प्रसाद के नाम से निकला। तुरंत श्री प्रसाद को फोन कर इसकी सूचना दी गई। थोड़ी देर में उनके पुत्र हाजिर हुए और उन्हें डॉ मोंगिया ने कार की चाभी सौंपते हुए बधाईयां दी।

मोहन क्रिएशंस के विकास बगेड़िया ने बताया कि जय नारायण प्रसाद ने किसना (kisna- Diamond and Gold jewellery) की ज्वेलरी खरीदी थी। श्री प्रसाद की तरह लगभग डेढ़ सौ लोगों ने ज्वेलरी की खरीदारी की थी, जिनके बीच ढाई सौ कूपन बांटे गए थे।
यह कूपन kisna- Diamond and Gold jewellery के उद्घाटन के दिन 12 अक्टूबर से अब तक की गई खरीदारी पर बांटे गए थे। कूपन 25 हजार से अधिक की डायमंड ज्वेलरी एवं 70 हजार से अधिक की गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर दिए गए थे।

 

श्री बगेड़िया ने बताया कि उद्घाटन के डेढ़ महीने के दरम्यान दो बार लकी ड्रा कराया गया। इसके पहले 9 नवम्बर को लकी ड्रा हुआ था, जिसमें प्रीति भारती को स्कूटी निकला था। उद्घाटन समारोह का मंचीय संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर रोटेरियन डॉ तारकनाथ देव, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, अभिषेक जैन, विकास बसईवाला, प्रकाश खंडेलवाल, प्रशांत बगेड़िया, वेदांत बगेड़िया सहित शहर के गणमान्य महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *