सूरत, गुजरात से विशेष ट्रेन से लौटे गिरिडीह के 1094 लोग

– बैंगलोर, कर्नाटक में फंसे गिरिडीह जिला के 62 व्यक्ति विशेष ट्रेन के जरिए बड़काकाना स्टेशन, रामगढ़ पहुंचे

— जिला प्रशासन के द्वारा श्रमिकों को लाने हेतु धनबाद के लिए 45 बस, बड़काकाना के लिए 2 बसों, पलामू के लिए 2 बसों तथा जसीडीह, देवघर के लिए 2 बसों को भेज कर सभी श्रमिकों को गृह जिला लाया गया

– स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी श्रमिकों को भेजा जाएगा उनके गंतव्य स्थान

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रसार से बचाव एवं रोकथाम हेतु सूरत, गुजरात में फंसे गिरिडीह जिला के 1094 श्रमिकों की घर वापसी हुई। सभी श्रमिकों को लेकर सूरत, गुजरात से विशेष ट्रेन के जरिए प्रातः 3:15 धनबाद स्टेशन पहुंची तथा बैंगलोर, कर्नाटक से विशेष ट्रेन के माध्यम से गिरिडीह जिला के फंसे 62 व्यक्ति बड़काकाना, स्टेशन रामगढ़ पहुंचे। जसीडीह, देवघर से श्रमिकों को लाने हेतु 2 बसों तथा डालटेनगंज, पलामू से श्रमिकों को लाने हेतु 2 बसों को भेजा गया था। जिला प्रशासन के द्वारा धनबाद स्टेशन से सभी श्रमिकों को लाने हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ कुल 09 दंडाधिकारियों नेतृत्व में 45 सैनिटाइज बड़ी बस/सम्मान रथ तथा बड़काकाना, रामगढ़ से श्रमिकों को लाने हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी श्री लोकेश सिंह के नेतृत्व में 2 बड़ी बसों के साथ तथा डालटेनगंज पलामू से श्रमिकों का लाने हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी श्री धर्मदेव मंडल सहायक अभियंता, पथ प्रमंडल, गिरिडीह के साथ 2 बसों के साथ तथा जसीडीह, देवघर से श्रमिकों को लाने हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला भू अर्जन कार्यालय के साथ 2 बसों की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए सम्मान रथ/ सभी बसों के जरिए सभी श्रमिकों को गृह जिला लाया गया। सूरत, गुजरात से धनबाद स्टेशन से गिरिडीह जिला आने वाले श्रमिकों की प्रखंडवार संख्या निम्न है:- गिरिडीह:- 70, बिरनी:- 106, बेंगाबाद:- 116, बगोदर:- 03, देवरी-280, गांडेय-23, गांवा-17, जमुआ-156, राज धनवार-208, सरिया-06, तिसरी-70 और डुमरी के 24 लोग शामिल थे।

स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी को भेजा जाएगा होम क्वारेंटाइन : उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में वापस लौटे सभी श्रमिकों का रिसीविंग सेंटर ताराटांड़ में आवश्यक स्वास्थ्य जांच तथा स्वास्थ्य विभाग का क्वॉरेंटाइन मुहर लगाकर सभी का निबंधन करते हुए होम क्वॉरेंटाइन में रहने के निर्देश के साथ जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों निर्देशों का अनुपालन करने का आदेश दिया गया।

लॉकडाउन का अक्षरशः अनुपालन करें:- उपायुक्त

उपायुक्त के द्वारा जिले में लौट रहे सभी श्रमिकों से अनुरोध करते हुए कहा गया कि सभी लोग को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया।उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक सामाजिक दूरी का अनुपालन करेंगे। साथ ही स्वच्छता एवं साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देंगे तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करेंगे। ताकि इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक तथा जिला प्रशासन की टीम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *