उत्तर-प्रदेश के ओरैया में सड़क दुर्घटना, 24 की मौत

मरने वालों में सबसे अधिक बोकारो जिला का

इंडियन माइंड डेस्क : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार 16 मई को डीसीएम ने पीछे एक डाला को टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुरेन्द्रनाथ यादव ने कहा, यह घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के मेहौली की है। यहां पर एक ट्रक अलवर राजस्थान से चलकर पटना जा रहा था। इसमें झारखण्ड, भदोही, कुशीनगर, पश्चिम बंगाल के रहने वाले 50 मजदूर पुट्टी लदे ट्रक के ऊपर बैठे थे।

उन्होंने आगे कहा, औरैया कोतवाली की सीमा के पास पीछे से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस कारण दोनों गाड़िया अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बोरियों के बीच में फंसने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 36 लोग घायल हैं। इसमें 21 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा। बाकी 15 लोगों को सैफाई रेफर किया गया है। 6 लोग बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें गेस्ट हाउस में रोका गया है। मामले की जांच चल रही है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है।

इसके अलावा घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक परिवार को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

दीपक गोस्वामी

इधर, उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना में मारे गए झारखण्ड के लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग गोस्वामी समाज झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष दीपक गोस्वामी ने किया है। गोस्वामी ने बताया कि ज्यादातर लोग बोकारो के एक ही पंचायत के हैं और सभी गरीब परिवार से हैं। गोस्वामी ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

हादसे में मरने वालों की सूची 

1. राहुल पुत्र विभूति निवासी गोललपुर पिण्डजौरा बोकारो झारखंड

2. नंद किशोर शेष अज्ञात

3.  कनिलाल पुत्र महोत निवासी पिण्डजौरा बोकारो झारखंड

4. केदारी यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी पदम चक बाराचटटी गया बिहार

5. अर्जुन चौहान शेष अज्ञात

6. राजाजिला गोस्वामी निवासी गोपालपुर बोकारो झारखंड

7. मिलन निवासी दुमदुमी पुर्लिया पश्चिमी बंगाल

8. गोवर्धन कालिन्दी पुत्र गोरंगी कालिंदी पिण्डजौरा बोकारो

9. अज्ञात

10. अजीत महतो पुत्र अनिल महतो निवासी उपरवन्ती पुर्लिया पश्चिम  बंगाल

11. चन्दन राजवर पुत्र झिकवारा राजवर निवासी दुमदुमी पुर्लिया पश्चिमी बंगाल

12. नकुल महतो शेष अज्ञात

13. सतेन्द्र बिहार शेष अज्ञात

14. गणेश राजेयार पुत्र टारू राजोयार पुर्लिया पश्चिमी बंगाल

15. अज्ञात

16. अज्ञात

17. उत्तम गोस्वामी पुत्र सुधीर निवासी गोपालपुर पिण्डजौरा झारखंड

18. कृति शेष अज्ञात

19. अज्ञात

20. डाक्टर महतो पुत्र गोपाल महतो निवासी पिण्डजौरा बाबूडीह झारखंड

21. अज्ञात

22. मुकेश पुत्र श्रीधर विश्वकर्मा निवासी उगापुर औराई संत रविदास नगर

23. अज्ञात

24. सोमनाथ गोस्वामी निवासी गोपालपुर पिण्डजौरा झारखंड

घायलों की प्राथमिक लिस्ट जो सैफई रेफर किए गए

1. दीपक पुत्र छोटेलाल (20) माधव निवासी अदारा कैरी थाना चन्दन कैरी बोकारो झारखंड

2. प्रताप सिंह पुत्र कन्हैया लाल निवासी कंधारी जालौन

3. संतोष पुत्र नगई निवासी गोरझामट सागर मध्यप्रदेश

4. ऊषा पत्नी संतोष निवासी  गोरझामटजिला सागर मध्य प्रदेश

5. योगेश्वर पुत्र तारन कालिन्दी निवासी पुलगाड़ा पिण्डराजोरा बोकारो झारखंड

6. अर्जुन  कुमार पुत्र अनात मोहते निवासी नमाटोला साहिबगंज मुजफ्फरपुर बिहार

7. गौरव पुत्र शिव प्रसाद भरडी टाडा सागर

8. शिवानी पुत्र संतोष निवासी गुरजामल देवरी सागर

9. सुशील पुत्र छोटेलाल ठाकुर हडियापुर कसरिया मोतीहारी बिहार

10. शिव प्रसाद पुत्र नब्बा निवासी गरडे टाडा सागर

11. सुनील कुमार पुत्र  प्यारेलाल विश्वकर्मा निवासी उमापुर औरई भदोही उत्तर प्रदेश

12. नरेश माथुर पुत्र देवो माथुर निवासी बूंदली गोडा जिला चंदन त्यागी

13. अज्ञात 40 वर्ष पुरुष

14. अज्ञात 20वर्ष पुरुष

15. अज्ञात 24 वर्ष पुरुष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *