Thursday, March 5, 2026
झारखंडन्यूज़

राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठन को मजबूत बनाएं : मंत्री सुदिव्य

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का उत्सव उपवन में सामाजिक अभिनंदन समारोह सम्पन्न

मंचासीन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं पदाधिकारीगण। संचालन करते प्रदेश संयुक्त सचिव दुर्गा राणा।

सुनील मंथन शर्मा

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से रविवार को उत्सव उपवन हरसिंहरायडीह के सभागार में शपथ ग्रहण सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान श्री विश्वकर्मा की तस्वीर पर मालार्पण कर की गई।

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार का सम्मान करते झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारीगण।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के नगर विकास, खेल-कूद, पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री सह झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के मुख्य संरक्षक सुदिव्य कुमार सोनू और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा थे। मंच पर संरक्षक भुनेश्वर राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद राणा, प्रदेश महासचिव देवनाथ राणा, प्रदेश सचिव सुनील भूषण व राधेश्वर विश्वकर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव दिनेश राणा व दुर्गा राणा, प्रदेश संगठन सचिव गौतम सागर राणा, हजारीबाग जिलाध्यक्ष यदु राणा, महासचिव बृजलाल शर्मा, गिरिडीह जिलाध्यक्ष देवकी राणा, सचिव सुनील राणा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, हजारीबाग महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा राणा एवं अन्य कई प्रदेश पदाधिकारी विराजमान थे।

समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने शॉल ओढ़ाकर सामाजिक अभिनंदन किया। मौके पर मंत्री श्री सोनू ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाएं। राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करें। वार्ड सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, विधायक अपने समाज के लोगों को बनाए, तभी राजनीतिक भागीदारी मजबूत होगी और आपका कद बढ़ेगा।

हजारीबाग महिला जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा का अभिनंदन करती गिरिडीह महिला जिला अध्यक्ष उषा कुमारी, महासचिव प्रियंका शर्मा और कोषाध्यक्ष उर्मिला राणा।

उसके बाद प्रदेश के मनोनीत प्रदेश संरक्षक भुनेश्वर राणा, जिला उप संरक्षक तुलो राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद राणा, महासचिव देवनाथ राणा, प्रदेश सचिव सुनील भूषण, राधेश्याम विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव दिनेश राणा व दुर्गा राणा, संगठन सचिव गौतम सागर राणा, हजारीबाग महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा राणा को भी शॉल ओढ़ाकर सामाजिक अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित गांडेय प्रखंड अध्यक्ष सहदेव राणा, सचिव रामदेव राणा एवं कोषाध्यक्ष रामेश्वर राणा, बगोदर प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राणा, प्रखंड सचिव नंदलाल राणा, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुजीत राणा का सामाजिक अभिनंदन किया गया।

जिला कमेटी का विस्तार

गिरिडीह जिला कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, महादेव शर्मा, शंभू शर्मा, गोविंद राणा, अखिलेश विश्वकर्मा, बैजनाथ राणा, जिला सचिव परण राणा, रामकिशुन विश्वकर्मा, रामजी राणा, रामेश्वर शर्मा, रवि राणा, जगलाल राणा, आशीष राणा, जिला संयुक्त सचिव गांगो राणा, कपिलदेव प्रसाद, चंद्रदेव राणा, शिवबालक राणा, मोहन राणा, जिला संगठन सचिव मनोज राणा, कृष्णा मिस्त्री, ईश्वर विश्वकर्मा, कारु शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला कार्यालय सचिव राजू राणा, जिला प्रवक्ता गोपाल शर्मा, जिला मीडिया सचिव संदीप आनंद एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास विश्वकर्मा, अर्जुन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, केदार शर्मा, सुभाष शर्मा, विशेश्वर शर्मा, राजू कुमार, राजकुमार राणा, विशुन विश्वकर्मा, सहदेव विश्वकर्मा, गोविंद राणा, बालेश्वर शर्मा को शामिल किया गया।

जिला महिला कमेटी का गठन

नव मनोनीत जिला महिला समिति के पदाधिकारीगण।

जिला महिला कमेटी गिरिडीह का गठन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष उषा कुमारी, जिला उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, ममता देवी, बेबी देवी, प्रतिभा शर्मा, महासचिव प्रियंका शर्मा, जिला सचिव रूबी राणा, नीलम राणा, लक्ष्मी देवी, उमा शर्मा, संजना शर्मा, जिला संयुक्त सचिव सुगम शर्मा, अनिता शर्मा, सुमन शर्मा, सुनीता शर्मा, जिला संगठन सचिव प्रियंका देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, निशा शर्मा, सोनी देवी, जिला कोषाध्यक्ष उर्मिला राणा, उप कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, कार्यालय सचिव रूबी देवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य आरती देवी, लक्ष्मी देवी, रूबी देवी को बनाया गया। सभी को प्रमाणपत्र देते हुए सम्मानित किया गया।


इसी दौरान समाज के संरक्षक कंठी विश्वकर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयुक्त सचिव दुर्गा राणा एवं महासचिव सुनील राणा ने किया।
समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, पंचायत पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *