Thursday, April 23, 2026
न्यूज़

कला संगम सारेगामा गीत प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में कलाकारों ने मचाई धूम

स्व. नन्दकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन 13 का सेमीफाइनल

कला संगम के संरक्षक अजय सिन्हा मंटू का स्वागत करते नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद। साथ में बैठे हैं कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, आजीवन सदस्य तारकनाथ देव।

गिरिडीह : कला संगम के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित स्व. नन्दकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन 13 के सेमीफाइनल का उद्घाटन द्वीप प्रज्ज्वलित कर संरक्षक अजय सिन्हा मंटू व सतविंदर सिंह सलूजा, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ताह, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। सबसे पहले स्व. नन्दकिशोर प्रसाद की तस्वीर पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम संचालन मनोज कुमार मुन्ना, नीतीश आनन्द ने किया। सीनियर व जूनियर ग्रुप के कलाकारों ने एक से एक गीत गाकर समां बांध दिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक बाएं से रविशंकर सिंह, दीवानंद प्रसाद, नयनदीप सिन्हा, ओरित चंद्रा, राजीव रंजन।

अध्यक्षीय भाषण में अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कहा बच्चों में संगीत की प्रतिभा को उभारने के लिए कला संगम गिरिडीह में सांस्कृतिक माहौल बनाया है। इसके लिए स्व. नन्दकिशोर प्रसाद के सुपुत्र अजय सिन्हा, अंजनी सिन्हा, विकास सिन्हा का आभार व्यक्त किया। संरक्षक अजय कुमार सिन्हा ने कहा पिताजी हमें हमेशा संगीत के प्रति सहयोग करने की प्रेरणा देते रहते थे। हम हमेशा कला संगम के साथ खड़े मिलेंगे।

कला संगम सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा, संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा एवं अन्य लोग।

संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि कला संगम संगीत, नृत्य, नाटक को वर्षों से मंच प्रदान करते आ रहा है, इससे युवाओं में समाज के प्रति संवेदनशील तथा जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है। पंकज ताह ने कहा इससे बच्चों में चरित्र का निर्माण होता है। इसके लिए सचिव सतीश कुन्दन के सहयोग और कर्मठता की सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन अंजनी कुमार सिन्हा ने किया। ज्ञात हो कि 7 सितंबर को ऑडिशन में 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। रविवार को फाइनल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *