Friday, March 6, 2026
न्यूज़सक्सेस स्टोरी

जेपीएससी की परीक्षा में छठा रैंक लाने वाले राहुल विश्वकर्मा सम्मानित

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज गिरिडीह जिला कमेटी ने किया सम्मानित

गिरिडीह : झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से बिरनी प्रखण्ड मुख्यालय में JPSC में छठा रैंक लानेवाले विश्वकर्मा पुत्र राहुल कुमार विश्वकर्मा का जोरदार अभिनन्दन किया गया। साथ ही उनके माताजी और पिताजी का भी अभिनंदन किया गया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई और सभी ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


समारोह में प्रदेश महासचिव देवनाथ राणा, गिरिडीह जिला अध्यक्ष देवकी राणा, जिला महासचिव सुनील राणा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी राजू राणा, कोर कमेटी सदस्य दुर्गा राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राणा सहित प्रदेश पदाधिकारी राधेश्याम विश्वकर्मा और सभी प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ प्रखंड कमेटी पदाधिकारी महिला नेत्री उषा कुमारी, प्रियंका शर्मा के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।


समारोह की अध्यक्षता बिरनी प्रखंड अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला सचिव रामकिशुन विश्वकर्मा ने किया। समारोह की सफलता के लिए सभी बिरनी प्रखंड के पदाधिकारी के साथ प्रदेश महासचिव देवनाथ राणा ने सराहनीय कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *