Thursday, September 10, 2026
न्यूज़

गिरिडीह प्रेस क्लब ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह में प्रेस क्लब भवन बनवाने का भी कर रहे थे प्रयास : राकेश सिन्हा

गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर बुधवार को सर्किट हाउस में गिरिडीह प्रेस क्लब की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई। सभा की अध्यक्षता गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने की, जबकि संचालन महासचिव अरविंद कुमार ने किया। सबसे पहले दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और फिर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। मौके पर अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने कहा कि मंत्री जी गिरिडीह के पत्रकारों के हित में कार्य करते थे। रांची, धनबाद की तरह गिरिडीह में भी प्रेस क्लब भवन बनाने पर रुचि ले रहे थे और उसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयासरत भी थे। महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि मंत्री जी के प्रयास से गिरिडीह का विकास हो रहा था। पत्रकारों के प्रति भी वह हमेशा संवेदनशील रहते थे।

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते पत्रकारगण।

इस अवसर पर पत्रकारों में कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, नरेश सुमन, रमेश प्रभाकर, प्रमोद चौधरी, सुरेन्द्र सिन्हा, सूरज सिन्हा, अमरनाथ सिन्हा, सुनील मंथन शर्मा, अभिषेक सहाय, श्रीकांत उज्जैन, ज्ञान ज्योति, शाहिद रज़ा, शाहिद इमाम, विनोद कुमार शर्मा, लालू मिलन, जगजीत सिंह बग्गा, पीयूष मिश्रा, इमरान आलम, रिंकेश कुमार, निशांत गुप्ता, विष्णु स्वर्णकार, अजय कुमार सिंह, विकास सिंह, विवेक गुप्ता, नवाज शरीफ, आशीष विश्वकर्मा, अमित कुमार, गौरव गुप्ता, नमन नवनीत, श्याम कुमार, राहुल कुमार, निशांत कुमार सहित अन्य कई पत्रकार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *