Wednesday, November 11, 2026
न्यूज़

गिरिडीह में धूमधाम से मना यूनियन बैंक का 108वां स्थापना दिवस

गिरिडीह। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गिरिडीह मुख्य शाखा में बैंक का 108वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद केक कटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अल्पाहार का आयोजन किया गया। पूरे शाखा परिसर को फूलों और दीयों से सजाया गया था। समारोह की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक संजय कुमार यादव ने की। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक संजय कुमार यादव ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने उत्कृष्ट एवं उच्च स्तरीय सेवाओं के लिए जाना जाता है।

स्थापना दिवस मनाते बैंककर्मी।

11 नवंबर 1919 को स्थापित यह बैंक आज देश के सबसे भरोसेमंद राष्ट्रीयकृत बैंकों में शामिल है। बैंक ने हमेशा “अच्छे लोग, अच्छा बैंक” के मूलमंत्र के साथ ग्राहक सेवा को सर्वोपरि रखा है।उन्होंने कहा कि गिरिडीह की आर्थिक उन्नति में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। जिले के व्यापार, उद्योग, शिक्षा, कृषि और रोजगार के विकास में बैंक ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। पीएम मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एमएसएमई ऋण, आवास ऋण, वाहन ऋण और डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से हजारों लोगों को आत्मनिर्भर बनाया गया है। यही कारण है कि गिरिडीह के व्यवसायियों की यह बैंक पहली पसंद बन चुका है। व्यापारी वर्ग को त्वरित ऋण, सरल प्रक्रिया, पारदर्शी व्यवस्था और व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलता है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्योगपति तक सभी बैंक की सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों ने भी बैंक की सराहना करते हुए कहा कि यूनियन बैंक का व्यवहार हमेशा अपनापन भरा और सहयोगात्मक रहता है। कर्मचारी भी बैंक के स्लोगन अच्छे लोग अच्छा बैंक को चरितार्थ करते हुए हर काम को तुरंत और ईमानदारी से करते हैं। छोटे से छोटे ग्राहक को भी पूरा सम्मान मिलता है। यही कारण है कि हमें इस बैंक पर पूरा भरोसा है।इस अवसर पर उप शाखा प्रबंधक देवव्रत कुमार, प्रबंधक प्रकाश भारती, मोहम्मद जुबेर आलम, पवन कुमार,रोहित कुमार सहित बद्री यादव, जितेंद्र कुमार, ऊषा रानी एवं सैकड़ों गणमान्य नागरिक, व्यापारी, ग्राहक और बैंककर्मी उपस्थित हुए। अंत में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मियों एवं लम्बे समय से यूनियन बैंक से जुड़े पुराने ग्राहकों तथा सेवानिवृत्त बैंककर्मियों को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *