Monday, August 31, 2026
न्यूज़

विश्वकर्मा शिल्पकार मेला को लेकर गिरिडीह जिला कमेटी की बैठक, पांच प्रस्ताव पारित

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की गिरिडीह जिला कमेटी की बैठक 30 अगस्त को जिला अध्यक्ष देवकी राणा की अध्यक्षता में विश्वकर्मा धाम कार्यालय कमरशाली में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव सुनील राणा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने 20 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक रांची हरमू मैदान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और गिरिडीह जिला कमेटी के कार्यों की सराहना करते हुए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राणा ने सामाजिक एकजुटता पर बल दिया।

बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष देवकी राणा।

जिला अध्यक्ष देवकी राणा ने विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सहित पांच प्रस्ताव रखे, जिन्हें उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया। विश्वकर्मा शिल्पकार मेला में गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों से अधिक से अधिक संख्या में महिला एवं पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव, प्रखंड कोषाध्यक्ष, संबंधित प्रखंडों में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी तथा प्रदेश पदाधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपा गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राणा ने सामाजिक एकजुटता पर बल दिया।

विश्वकर्मा धाम में मंदिर निर्माण के कार्य में सभी प्रखंड पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, महिला कमेटी एवं प्रदेश पदाधिकारी बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे। भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर 17 सितंबर को मंदिर की नींव रखी जाएगी।
गांगो राणा द्वारा पद से त्यागपत्र दिए जाने के कारण उनके स्थान पर बेंगाबाद के पूर्व प्रखंड सचिव महेंद्र राणा को जिला संयुक्त सचिव बनाया गया। कारू राणा उर्फ विशेश्वर राणा को अमानवीय व्यवहार एवं अनुचित भाषा का प्रयोग करने के कारण जिला कार्यकारिणी सदस्य पद से मुक्त करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारीगण।

बैठक के दौरान जिला कार्यालय में सीढ़ी के पास छत के लिए प्रदेश सचिव सुनील भूषण ने पांच हजार रुपए की सहयोग राशि दी। जिलाध्यक्ष देवकी राणा ने मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रैक्टर ईंट, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा एवं गांडेय प्रखंड के गोविंद राणा ने जिला कार्यालय ने एक-एक पंखा लगाए जाने की घोषणा की। गांवा प्रखंड की ओर से 1000 रुपए का सहयोग किया गया।
बैठक के अंत में जिला कार्यकारिणी सदस्य स्वर्गीय गोविंद राणा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की समाप्ति की गई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राणा, प्रदेश सचिव सुनील भूषण, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, संरक्षक प्रो. राधेश्वर विश्वकर्मा, गावां प्रखंड अध्यक्ष सुधीर शर्मा, मदन विश्वकर्मा, देवरी प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राणा, सचिव रविंद्र राणा, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष मानिक राणा, सचिव उमाशंकर राणा, पीरटांड़ सचिव राजेंद्र राणा, डुमरी अध्यक्ष रणजीत राणा, रामदेव राणा, गोविंद राणा, जूगलाल शर्मा, महेंद्र राणा, सदर प्रखंड कोषाध्यक्ष अभिनव विश्वकर्मा, कारू राणा, धर्मेंद्र राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *