Sunday, August 30, 2026
न्यूज़

श्रीस्वर्ण अलंकार ज्वेलर्स का पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोगों का हुआ सम्मान

बोकारो/गोमिया : कथारा के बाद गोमिया में श्रीस्वर्ण अलंकार ज्वेलर्स की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। गोमिया के मुख्य मार्ग पर श्री काली माता मंदिर के समीप 28 अगस्त को आयोजित उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक ओम नारायण उर्फ बबलू की माता उर्मिला देवी भी उपस्थित थीं।

पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहक आभूषणों की गुणवत्ता और शुद्धता को विशेष महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि कथारा स्थित न्यू पूजा ज्वेलर्स ने गुणवत्ता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। गोमिया क्षेत्र में भी उत्तम गुणवत्ता वाले आभूषण प्रतिष्ठान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ओम नारायण उर्फ बबलू और उनके परिवार ने पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रीस्वर्ण अलंकार ज्वेलर्स क्षेत्र के स्वर्णाभूषण प्रेमी ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

प्रतिष्ठान के संचालक ओम नारायण उर्फ बबलू ने बताया कि उनका ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़ाव वर्ष 1984 से है। उस समय बोकारो जिले के जैनामोड़ स्थित पूजा ज्वेलर्स से परिवार ने इस व्यवसाय की शुरुआत की थी, जिसका संचालन उनके चाचाजी करते हैं। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त 1994 को रक्षाबंधन के दिन कथारा मोड़ स्थित हेना शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में न्यू पूजा ज्वेलर्स का शुभारंभ किया गया था।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों के निरंतर विश्वास और बढ़ती मांग को देखते हुए रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर गोमिया में श्रीस्वर्ण अलंकार ज्वेलर्स खोलने का निर्णय लिया गया। प्रतिष्ठान को पहले ही दिन से ग्राहकों का अच्छा विश्वास और सहयोग मिल रहा है, जिसे भविष्य में भी बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि कथारा और बोकारो थर्मल में पूजा ज्वेलर्स तथा न्यू पूजा ज्वेलर्स के नाम से प्रतिष्ठान पहले से संचालित हैं। इन प्रतिष्ठानों ने क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण पहचान बनाई है।

समारोह में उर्मिला देवी, सुनीता नारायण, सार्थक नारायण उर्फ गोल्डी, गौरव राज, कृतिका रानी, अनिशा सोनी, पौत्री देवशी, राजकुमार गुप्ता, गणेश सोनी, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि विपिन नायक, गोमिया विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि मिथुन यादव, पूर्व शिक्षक सत्यनारायण सिंह, व्यवसायी किशोर नायक, समाजसेवी खीरू यादव, सिबरम सिंघा, बांध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, इंद्रजीत कुमार, दिवेश प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के कर्मियों खुशबू कुमारी, अंजली कुमारी, खुशी कुमारी, पायल कुमारी और प्रियंका कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोधी, हजारी, स्वांग वन बी, साड़म, झिरकी, देवीपुर और होसिर समेत आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *