Monday, September 14, 2026
न्यूज़

सीनियर में उदिता मिश्रा, जूनियर में साक्षी रानी और सब-जूनियर में अंशिका राज प्रथम

स्व. नंदकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, 42 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते स्व. नंदकिशोर प्रसाद के पुत्र एवं कला संगम के संरक्षक अजय सिन्हा मंटू, डॉ विकास लाल, सचिव सतीश कुंदन, सह सचिव सुजय गुप्ता, मनोज कुमार मुन्ना।

गिरिडीह : कला संगम के तत्वावधान आयोजित स्व. नंदकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता का रविवार की देर रात रंगारंग समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें खरसावां, मधुपुर, कोडरमा और गिरिडीह के प्रतिभागी शामिल थे। अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 12 सितंबर को क्वार्टर फाइनल राउंड आयोजित किया गया। इसके बाद 13 सितंबर को सेमीफाइनल और फाइनल राउंड हुआ।
मंच संचालन नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद और सह सचिव मनोज कुमार मुन्ना ने संयुक्त रूप से किया।

सारेगामा गीत प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी कला संगम के पदाधिकारीगण के साथ।

सब-जूनियर वर्ग में अंशिका राज प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय तथा आदया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार अदिति राज, अगस्त्य शर्मा और आहन चुडिवाला को दिया गया।

जूनियर वर्ग में साक्षी रानी प्रथम, सचिन पंडित द्वितीय तथा सृष्टि सिन्हा तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार अमेक्षा सिन्हा, रोहित कुशवाहा, अवनी बर्णवाल, काव्या कुमारी, रिया कुमारी, मृत्युंजय मिश्रा, साक्षी राज, ज्योतिका पाण्डेय और अनन्या प्रसाद को प्रदान किया गया।

सीनियर वर्ग में सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पिछले वर्ष जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उदिता मिश्रा ने इस बार सीनियर वर्ग में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सबको चौंका दिया। रूही रागिनी ने द्वितीय तथा जयप्रकाश रवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सांत्वना पुरस्कार सत्यम कुमार, निरंजन पंडित, मो. ईमाम, धीरज सिन्हा, संतोष कुमार दास, कौशल किशोर और शुभम वर्मा को दिया गया।

विजेताओं को पुरस्कार संरक्षक अजय कुमार सिन्हा, अध्यक्ष पंकज कुमार ताह, उपाध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, अजय शिवानी, रोटरी ग्रेटर के अध्यक्ष विकास सिन्हा, सह सचिव मनोज कुमार मुन्ना, अजय गुप्ता, शिवेन्द्र कुमार सिन्हा तथा रोटरी के अध्यक्ष राजेन्द्र तर्वे के कर कमलों द्वारा प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन कला संगम के सचिव सतीश कुन्दन ने किया।

निर्णायक दीवानंद प्रसाद, नयनदीप सिन्हा, रविशंकर सिंह, ओरीत चंद्र, राजीव रंजन।

प्रतियोगिता के निर्णायकों को अध्यक्ष पंकज ताह तथा संरक्षक अजय कुमार सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में राजीव रंजन, अरित चंद्र, नयन दीप सिन्हा, दिवानंद प्रसाद और रविशंकर सिंह शामिल थे।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अध्यक्ष पंकज ताह ने सचिव सतीश कुन्दन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सतीश कुन्दन की मेहनत के परिणामस्वरूप यह कार्यक्रम सफल हुआ। संरक्षक अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह प्रतियोगिता आगे भी जारी रहेगी।

प्रतियोगिता का आनंद लेते गणमान्य लोग।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सह सचिव मदन मंजर्वे, अनिल पाण्डेय, विश्वनाथ प्रसाद स्वर्णकार, राजेश सिन्हा, अनिल चंद्रवंशी, सुनील भूषण, अशोक गुप्ता, एजाज़ अहमद, कार्यालय प्रभारी शुभम कुमार, विकास रंजन, अनुराग सागर, मानस कुमार, सिद्धार्थ उपाध्याय, शिलधर प्रसाद, मनिका सिन्हा, नीलम सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग एवं संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *