Wednesday, October 21, 2026
कोविड-19

झारखंड में 14 मई को मिले 9 कोरोना संक्रमित, राज्य में हो गये 190

रांची : झारखंड में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या बढ़ती जा रही है। राज्य के 15 जिले इस महामारी से प्रभावित हो गए हैं। गुरूवार 14 मई की दोपहर 3 बजे कोडरमा से 1, पलामू से 4 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी। उसके बाद शाम 5 बजे पलामू से 3 और नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। शाम तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9 हो गयी थी। अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्‍या 190 हो गई है। आज मिले सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर हैं। पलामू से मिले सभी कोरोना पॉजिटिव सूरत से लौटे थे। 2 पाटन और 2 छतरपुर के रहने वाले हैं। सभी इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए थे। कोडरमा का मरीज चंदवारा प्रखंड के कांको गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र 51 वर्ष है। वह कोलकाता से लौटा था। उसे खांसी थी, जिसके बाद उसने खुद से सैंपल दिया और क्वॉरेंटाइन में था। जमशेदपुर से मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज 11 मई को कोलकाता से आया था। जमशेदपुर के एमजीएम के आईसोलेशन वार्ड में उसे रखा गया था। इससे पहले 13 मई बुधवार को झारखंड के गिरिडीह से 4, रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1 और कोडरमा से 2 मरीज मिले थे। बता दें कि बीते मंगलवार को रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, जमशेदपुर और लातेहार के मरीज मिलाकर कुल 11 लोग संक्रमित पाये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *