Thursday, October 22, 2026
कोविड-19

14 मई की रात तक मिले 22 कोरोना मरीज, राज्य में 203

रांची : झारखंड में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या बढ़ती जा रही है। राज्य के 15 जिले इस महामारी से प्रभावित हो गए हैं। गुरूवार 14 मई की रात 11 बजे तक कुल 22 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। रांची में 5, हज़ारीबाग में 8, पलामू में 7 और जमशेदपुर व कोडरमा में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। राज्य में आंकड़ा बढ़कर 203 हो गया है।

इसके पहले आज 14 मई को दोपहर 3 बजे कोडरमा से 1, पलामू से 4 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी। उसके बाद शाम 5 बजे पलामू से 3 और नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। शाम तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9 हो गयी थी।

आज मिले सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर हैं। पलामू से मिले सभी कोरोना पॉजिटिव सूरत से लौटे थे। 2 पाटन और 2 छतरपुर के रहने वाले हैं। सभी इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए थे। कोडरमा का मरीज चंदवारा प्रखंड के कांको गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र 51 वर्ष है। वह कोलकाता से लौटा था। उसे खांसी थी, जिसके बाद उसने खुद से सैंपल दिया और क्वॉरेंटाइन में था। जमशेदपुर से मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज 11 मई को कोलकाता से आया था। जमशेदपुर के एमजीएम के आईसोलेशन वार्ड में उसे रखा गया था। इससे पहले 13 मई बुधवार को झारखंड के गिरिडीह से 4, रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1 और कोडरमा से 2 मरीज मिले थे। बता दें कि बीते मंगलवार को रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, जमशेदपुर और लातेहार के मरीज मिलाकर कुल 11 लोग संक्रमित पाये गये थे। देर रात कोरोना मरीज कहां के हैं, इसकी पुष्टि का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *