स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन भवन में लाइब्रेरी का उद्घाटन
गिरिडीह : एकल ग्रामोत्थान संस्थान खंडोली में भी धूमधाम से 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एकल ग्रामोत्थान संस्थान गिरिडीह चैप्टर, एकल ग्रामोत्थान महिला अभिभावक समिति एवं मारवाड़ी महिला समिति के कई पदाधिकारीगण, माताएं एवं बहनें तथा आसपास के बहुत सारे बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन भवन के द्वितीय तल पर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। आसपास के गांव के बहुत सारे बच्चे लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गिरिडीह जाते हैं। यहां लाइब्रेरी शुरू होने से यह सुविधा बच्चों को स्थानीय स्तर पर मिल जाएगी।
एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन में चल रहे सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण ले रही बच्चियों के द्वारा आजादी के इस पावन पर्व के अवसर पर कई सारे राष्ट्रीय गीत एवं उस पर नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसने सभी का मन मोह लिया।
