भारत विकास परिषद ने किया शहीदों की शहादत को सुरों से नमन
– ‘वंदना वीरों की’ में गूंजे देशभक्ति के गीत
गिरिडीह : भारत विकास परिषद, गिरिडीह के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में देशभक्ति गीत-संध्या वतन के शहीदों के नाम, सुरों से सजी देशभक्ति की शाम ‘वंदना वीरों की’ का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष गायक अजय कुमार ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत गाकर श्रोताओं के दिलों में देशभक्ति की भावना भर दी और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए वीर जवानों ने जो बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को शहीदों के जीवन, संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। वाद्ययंत्र में नाल पर चंदन, पैड पर सुरेन्द्र, गिटार में दिनेश, ऑर्गन पर राजू ने बेहतरीन संगत की।

मौके पर भारत विकास परिषद झारखंड उत्तर प्रांत के संपर्क प्रमुख देवेंद्र सिंह, संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय, महासचिव राजीव सिन्हा, कोषाध्यक्ष रमेश सिन्हा, राजेंद्र सिंह पूंछिया, सुनील मंथन शर्मा, सावन कुमार, कुंवरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरमिंदर सिंह, देवराज आनंद, किरण वर्णवाल, प्रदीप वर्णवाल, अशोक गुप्ता, अनिल चंद्रवंशी, अजय गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा, नवीन कांत सिंह, मंजीत सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।
