Tuesday, July 28, 2026
न्यूज़

श्री देवराहा बाबा संगीत समारोह में देशभर के ख्यातिलब्ध कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला का जादू

अंतर्राष्ट्रीय तबला वादक मुंबई की पंडित अनुराधा पाल।

गिरिडीह : संगीत साधना केंद्र के तत्वावधान में 29 जुलाई की शाम गिरिडीह के श्री श्याम सेवा समिति ऑडिटोरियम में आयोजित श्री देवराहा बाबा संगीत समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत का भव्य संगम देखने को मिलेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, आगरा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

अंतर्राष्ट्रीय संतूर वादक पंडित अभय रुस्तम सोपोरी।

संगीत समारोह में पंडित अभय रुस्तम सोपोरी (संतूर), पंडित अनुराधा पाल (तबला), केडिया बंधु (सितार-सरोद जुगलबंदी), डॉ. मेघा राय एवं शुभ्रा तलेगांवकर (गायन जुगलबंदी), पंडित प्रसेनजीत पोद्दार (तबला), वेदांत मोहन (गायन), प्रतिभा तलेगांवकर (हारमोनियम), गिरिडीह के ख्यातिलब्ध तबला वादक रविशंकर सिंह, संतोष मिश्रा, भानुदय भक्त, मयंक भक्त, सुगंधा रंजन, सज्जन शर्मा सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ख़ास बात ये है कि गिरिडीह में पहली बार एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तबला वादक पंडित अनुराधा पाल अपनी प्रस्तुति देंगी।

अंतर्राष्ट्रीय शास्त्रीय गायिका डॉ मेघा राय एवं शुभ्रा तलेगांवकर।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे। उपायुक्त रामनिवास यादव (आईएएस) एवं उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। श्री लंगटा बाबा स्टील्स प्रा. लि. के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक मोहन साव सम्मानित अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय तबला वादक कोलकाता के पंडित प्रसेनजीत पोद्दार।

समारोह का आयोजन गिरिडीह को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाने वाले मैहर घराने के पंडित शम्भु दयाल केडिया द्वारा स्थापित शास्त्रीय संगीत को समर्पित “संगीत साधना केंद्र” द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *