Monday, August 3, 2026
न्यूज़

कला संगम के अध्यक्ष बने पंकज ताह और सचिव सतीश कुन्दन

– नवगठित टीम ने सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाई पर ले जाने का लिया संकल्प

गिरिडीह : जिले की सबसे पुरानी सांस्कृतिक संस्था कला संगम का चुनाव रविवार को होटल मिडवे ग्रीन में गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव के पर्यवेक्षक एवं संरक्षक राजेन्द्र बगडिया, सतविंदर सिंह सलूजा एवं श्रेयांस जैन ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। संस्था के पदेन मुख्य संरक्षक उपायुक्त गिरिडीह तथा अनुमंडल पदाधिकारी पदेन संरक्षक बने रहेंगे। पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, राजेन्द्र बगडिया, सतविंदर सिंह सलूजा, श्रेयांस जैन, डॉ. विकास लाल एवं प्रकाश सहाय को संरक्षक बनाया गया। एक संरक्षक का पद रिक्त रखा गया है।

कला संगम के संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा ने संस्था के हित में कई अहम सुझाव दिए।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण
चुनाव परिणाम के अनुसार पंकज ताह अध्यक्ष तथा सतीश कुन्दन सचिव निर्वाचित हुए। कृष्ण कुमार सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार सिन्हा, सुजय राज गुप्ता, विशाल आनंद, अजय शिवानी एवं देवेंद्र सिंह चुने गए। चुन्नूकांत को संयोजक, बिनय बक्शी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सह सचिव के रूप में मदन मंजर्वे, शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, डॉ. तारकनाथ देव, अजय गुप्ता एवं मनोज कुमार मुन्ना चुने गए।

अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता में “भुनेश्वर दर भुनेश्वर” नाटक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।

सह संयोजक पद पर सुनील भूषण, राजेश सिन्हा, गोपाल दास भदानी एवं प्रदीप बरनवाल निर्वाचित हुए। नीतीश आनंद को नाटक प्रभारी, अरित चंद्रा एवं नयन दीप सिन्हा को संगीत प्रभारी, राजीव रंजन को मुख्य सलाहकार, शुभम कुमार को कार्यालय प्रभारी, संदीप सिन्हा को कोऑर्डिनेटर, सुजाता कुमारी को नृत्य प्रभारी, डॉ. अनुज कुमार को साहित्य प्रभारी तथा सुनील मंथन शर्मा एवं बिनोद शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

कला संगम के पदाधिकारियों के चुनाव में शामिल सदस्यगण।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवीश आनंद, संजय कुमार सिन्हा, शिलधर प्रसाद, सिद्धांत रंजन, विकास रंजन, मनोज केडिया, अशोक गुप्ता, कविन्द्र भट्टाचार्य, इंदरजीत मिश्रा, अनुराग सागर एवं रामकुमार सिन्हा चुने गए।

रजत जयंती के कार्यक्रमों की दिलाई याद

संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं नव-चयनित संरक्षक प्रकाश सहाय ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कला संगम ने अपने कार्यों के बल पर पूरे देश में पहचान बनाई है। संस्था ने अपनी रजत जयंती के साथ कार्यक्रमों का सिल्वर जुबली वर्ष भी सफलतापूर्वक मनाया। उन्होंने स्व. नन्दकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता के 14वें वर्ष को भव्य रूप से आयोजित करने पर बल दिया।
चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता में “भुनेश्वर दर भुनेश्वर” नाटक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।

कला संगम के पदाधिकारियों के चुनाव में शामिल सदस्यगण।

कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की घोषणा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज ताह ने कहा कि कला संगम रंगमंच एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि 12-13 सितंबर को सारेगामा गीत प्रतियोगिता, 10 अगस्त को नाट्य गोष्ठी तथा 2 अक्टूबर को “कोमल गांधार” नाटक का मंचन किया जाएगा।

नवनिर्वाचित सचिव सतीश कुन्दन ने कहा कि शहर के गणमान्य लोगों के लगातार जुड़ने से कला संगम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। संस्था अब डिजिटल माध्यमों पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। धन्यवाद ज्ञापन बिनय बक्शी ने किया।

बैठक में नव चयनित पदाधिकारियों के अलावा सीए ब्रह्मदेव, सुभोनिल सामंतो, राजेन्द्र तर्वे, अजय वैशखियार, नवीन गुप्ता, अशोक गुप्ता, अवकाश प्राप्त डीडीसी नवीन सिन्हा, प्रदीप बरनवाल, संतोष बरनवाल, संजय कुमार सिन्हा, आकाश रंजन, सिद्धांत रंजन, विकास रंजन, शुभम कुमार, सृष्टि गिरि, संस्कृति, नेहा सिन्हा, शालू सिन्हा, अंशिका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *