Sunday, June 21, 2026
न्यूज़

श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया योग दिवस

गिरिडीह : श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर मोहनपुर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय के सचिव तुलो राणा, प्रधानाध्यापक भास्कर मिश्र की उपस्थिति में योग शिक्षक मंतोष राणा ने योग के नियमों को बताया और योग कराया। बताया गया कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए रोज योग करना चाहिए। करो योग रहो निरोग पर जोर दिया गया।

योगाभ्यास करते स्कूल के बच्चे-बच्चियां।

मौके पर शिक्षक पूनम कुमार वर्मा, पवन सिन्हा, रविशंकर राणा, किरण देवी, रितु कुमारी, नीतू कुमारी, महेश पाण्डेय, राजेंद्र दास, मोहन पंडित, अरुण राणा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *