Sunday, September 20, 2026
न्यूज़

भारत विकास परिषद ने झंडा मैदान में मनाया योग दिवस

गिरिडीह : भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा ने रविवार को झंडा मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। नेतृत्व झारखंड उतर प्रांत के संपर्क प्रमुख देवेंद्र सिंह कर रहे थे। परिषद के संस्कार जिला प्रमुख नवीनकांत सिंह ने प्राणायाम के साथ संपूर्ण योग क्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए योग कराया। मौके पर संपर्क प्रमुख देवेंद्र सिंह ने कहा कि जो योग करते हैं, वो निरोग रहते हैं। मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा धन स्वस्थ शरीर है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज योग जरूर करें।
मौके पर मोंगिया स्टील के चेयरमैन गुणवंत सिंह मोंगिया, जिला कोषाध्यक्ष रमेश सिन्हा, सावन कुमार, देवराज आनंद, किरण वर्णवाल, अविनाश सिन्हा, कुंवरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, प्रमोद अग्रवाल, वीरेंद्र वर्णवाल, योग शिक्षक सोनी शाहा सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर में मना योग दिवस

गिरिडीह : श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर मोहनपुर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय के सचिव तुलो राणा, प्रधानाध्यापक भास्कर मिश्र की उपस्थिति में योग शिक्षक मंतोष राणा ने योग के नियमों को बताया और योग कराया। मौके पर शिक्षक पूनम कुमार वर्मा, पवन सिन्हा, रविशंकर राणा, किरण देवी, रितु कुमारी, नीतू कुमारी, महेश पाण्डेय, राजेंद्र दास, मोहन पंडित, अरुण राणा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *